आकाशवाणी बरेली की टीम पहुंची अलखनाथ मंदिर
रिपोर्ट/सत्य प्रकाश
बरेली, रेडियो सप्ताह के तीसरे दिन आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव और उनके सहयोगी टीम एसाइनी उद्घोषक देवेन्द्र रावत और प्रदीप मिश्रा के साथ श्रोताओं से मिलने अलखनाथ मंदिर पहुंची। रेडियो श्रोता अपने बीच में टीम को पाकर बहुत उत्साहित हुए मिथिलेश श्रीवास्तव ने श्रोताओं से रेडियो से जुड़ाव, लगाव, और पसंद के बारे में काफी जानकारी एकत्रित करी। उपस्थित श्रोताओं ने खुलकर अपनी बात रखी और आगामी कार्यक्रमों में बदलाव के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। रेडियो श्रोता बेचे लाल गंगवार ने कहा कि आकाशवाणी के कार्यक्रम सुनकर उनके अंदर महत्वपूर्ण परिवर्तन आए। बरफा देवी ने कहा कि उनके विवाह पर रेडियो की अमूल्य सौगात मिली जिसने उनके जीवन जीने के नजरिए को सिखाया। इस अवसर पर श्रोता बेचेलाल गंगवार, बरफा देवी, राम प्रसाद शर्मा, संजय अग्रवाल, सुनील यादव, हंसमुख, जीशान वारसी, अयूब खान, मौजूद रहे।





