रूस में 4 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई, मेटा पर उग्रवाद बढ़ाने का आरोप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रूस में 4 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई, मेटा पर उग्रवाद बढ़ाने का आरोप

 मॉस्को कोर्ट का बड़ा फैसला, फेसबुक–इंस्टाग्राम पर तत्काल बैन

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

मॉस्को। रूस में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रूसी अदालत ने अमेरिकी कंपनी Meta की गतिविधियों को उग्रवाद से जुड़ा मानते हुए उसके प्रमुख प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय देश के चरमपंथी विरोधी कानून के तहत सोमवार को सुनाया गया।

व्हाट्सएप को राहत, उपयोग जारी रहेगा

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक, अदालत ने WhatsApp को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई है। यानी रूस में व्हाट्सएप की सेवाएं जारी रहेंगी। इस संबंध में व्हाट्सएप ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वह रूसी उपयोगकर्ताओं की सेवा जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूट्यूब पर भी बढ़ी सख्ती

हालांकि YouTube पर सीधे तौर पर मेटा जैसा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन रूस में पहले से ही इसकी सेवाओं पर आंशिक पाबंदियां और नियंत्रण बढ़ा दिए गए हैं। कई रूसी मीडिया चैनलों के अकाउंट ब्लॉक होने के बाद से सरकार और प्लेटफॉर्म के बीच तनाव जारी है।

यूक्रेन युद्ध से जोड़ा जा रहा फैसला

विशेषज्ञ इस कार्रवाई को रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं। रूस का आरोप है कि मेटा ने ऐसे कंटेंट को अनुमति दी, जिससे रूसी सेना और नेतृत्व के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा मिला।

फिलहाल मेटा ने मॉस्को की त्वारोस्की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई