महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट राजेश सिंह

बरेली।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद के प्रमुख शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने अलखनाथ मंदिर तथा त्रिवटीनाथ मंदिर में दर्शन कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिलाधिकारी ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता की सराहना की।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई