TOTO म्यूज़िक अवॉर्ड 2026 में बरेली के अमन भारती ने लहराया परचम, प्रथम स्थान हासिल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

TOTO म्यूज़िक अवॉर्ड 2026 में बरेली के अमन भारती ने लहराया परचम, प्रथम स्थान हासिल

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली। महानगर कॉलोनी निवासी अमन भारती ने संगीत के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित TOTO म्यूज़िक अवॉर्ड 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से बरेली शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

यह पुरस्कार TOTO Funds the Arts (TFA) द्वारा प्रतिवर्ष उभरते कलाकारों को दिया जाता है। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। वर्ष 2005 से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का चयन किया जाता है।

वर्ष 2026 के लिए संगीत श्रेणी की प्रतियोगिता 13 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में आयोजित की गई, जिसमें अमन भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

अमन भारती की इस सफलता से बरेली में खुशी की लहर है। शहर के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई