मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara का भव्य लॉन्च, नेक्सा कोरल मोटर्स में हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश
बरेली। Maruti Suzuki India Limited ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara का भव्य शुभारंभ 19 फरवरी 2026 को Nexa – Coral Motors Pvt. Ltd. डीलरशिप पर किया। कंपनी के अनुसार यह लॉन्च सतत एवं भविष्य की मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव अग्रवाल (GM), श्री नीरज कुमार राय (RM) एवं श्री सुमन बख्शी (DGM) उपस्थित रहे। इसके अलावा डीलर प्रिंसिपल श्री अजय अग्रवाल, श्री अनंत गुप्ता तथा श्री राकेश कुमार योगेंद्र सागर समेत नेक्सा की पूरी टीम मौजूद रही।
कंपनी ने बताया कि नई e-Vitara अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ दमदार और स्मूद परफॉर्मेंस देगी। इसमें 500 किलोमीटर से अधिक की लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग सुविधा, प्रीमियम और विशाल इंटीरियर, स्मार्ट कनेक्टिविटी तथा आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही उन्नत सुरक्षा फीचर्स और पर्यावरण के अनुकूल शून्य-प्रदूषण ड्राइविंग इसकी खासियत हैं।
कंपनी का कहना है कि e-Vitara नवाचार, गुणवत्ता और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह इलेक्ट्रिक SUV भविष्य की मोबिलिटी को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार है। नेक्सा – कोरल मोटर्स ने ग्राहकों को नई e-Vitara के साथ भविष्य की ड्राइविंग का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया


