बिना दुल्हन लौटी बिट्टू बजरंगी की बारात, शादी के नाम पर ठगी का आरोप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बिना दुल्हन लौटी बिट्टू बजरंगी की बारात, शादी के नाम पर ठगी का आरोप

Oplus_0

रिपोर्ट राजेश सिंह

अलीगढ़/फरीदाबाद। नूंह हिंसा के आरोपी और खुद को गौरक्षक बताने वाले बिट्टू बजरंगी के साथ अलीगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे बिट्टू को उस समय बड़ा झटका लगा, जब तय स्थान पर न दुल्हन मिली और न ही बिचौलिया। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

Oplus_0

जानकारी के मुताबिक, शादी एक लाख 20 हजार रुपये में तय हुई थी। आरोप है कि बिट्टू ने बिचौलिए को 30 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार बारात अलीगढ़ के एक मंदिर में पहुंची, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा मिला। काफी इंतजार और तलाश के बाद भी न तो लड़की का कोई पता चला और न ही बिचौलिया मौके पर मिला।

खुद के साथ ठगी होने का आरोप लगाते हुए बिट्टू बजरंगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में फरीदाबाद में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि बारात का बिना दुल्हन लौटना बेहद असामान्य और हैरान करने वाला मामला माना जा रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई