Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshपीलीभीत रोड पर स्पा सेंटर विवाद: जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन,...

पीलीभीत रोड पर स्पा सेंटर विवाद: जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

 पीलीभीत रोड पर स्पा सेंटर विवाद: जांच के घेरे में अस्पताल प्रबंधन, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर को लेकर उठे विवाद के बाद अब प्रशासनिक जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मामले में केवल स्पा संचालकों ही नहीं, बल्कि भवन स्वामी और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है।

सूत्रों के अनुसार, जिस परिसर में स्पा सेंटर संचालित हो रहा था, वह एक पंजीकृत अस्पताल की इमारत है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम से यह स्पष्ट किया जा रहा है कि क्या व्यावसायिक गतिविधि के लिए विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं। भवन उपयोग की शर्तों और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

लाइसेंस और मानकों की होगी पड़ताल

प्रशासन यह देख रहा है कि स्पा सेंटर के संचालन के लिए आवश्यक पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की एनओसी और स्थानीय निकाय की स्वीकृति मौजूद थी या नहीं। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता

मामले के तूल पकड़ने के बाद आसपास के अन्य स्पा और मसाज सेंटरों की भी सूची तैयार की जा रही है। पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दस्तावेजों की जांच करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों या बिना अनुमति चल रहे प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई होगी।

निष्पक्ष जांच का भरोसा

थाना बारादरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि शहर में नियमों के विपरीत कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments