मीरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मीरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

अविनाश सिंह ने पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। 21 फरवरी। तहसील मीरगंज में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से अवैध कब्जा, पैमाइश एवं सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण, खाद्य एवं रसद विभाग से राशन कार्ड, नगर पंचायत से साफ-सफाई और मार्ग निर्माण, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी फील्ड में जाकर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

ग्राम धन्तिया बूदागंज, ब्लॉक मीरगंज निवासी सूरजपाल द्वारा गांव के रास्ते को दुरुस्त कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को क्रिटिकल गैप फंड से मार्ग सही कराने के निर्देश दिए। वहीं तहसील मीरगंज के अधिवक्ताओं के चेंबर तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मीरगंज को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम ठिरिया बुजुर्ग से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत पर धारा 24 के अंतर्गत वाद दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, तहसीलदार मीरगंज सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई