बारामूला में तैनात 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह का हार्ट अटैक से निधन, पूरे कुशीनगर में शोक की लहर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बारामूला में तैनात 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह का हार्ट अटैक से निधन, पूरे कुशीनगर में शोक की लहर

 ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, साथियों ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया हेलीपेड

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

कुशीनगर/बारामूला। भारतीय सेना के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह का जम्मू-कश्मीर के बारामूला में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख साथी जवानों ने उन्हें कंधे पर उठाकर हेलीपेड तक पहुंचाया। वहां से सैन्य हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें श्रीनगर ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, उमड़ा जनसैलाब

शहीद कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव (जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश) पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो उठा। अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से लोग उमड़ पड़े।

भारतीय सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। “कैप्टन अमन सिंह अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कम उम्र में देश सेवा का जज्बा

महज 22 वर्ष की आयु में कैप्टन अमन सिंह ने भारतीय सेना में रहते हुए देश सेवा का जो संकल्प निभाया, वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। उनके असामयिक निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा जनपद स्तब्ध है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई