2027 की तैयारी में बसपा: मायावती ने खेला ब्राह्मण कार्ड, जालौन की माधौगढ़ सीट पर आशीष पांडेय को जिम्मेदारी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

2027 की तैयारी में बसपा: मायावती ने खेला ब्राह्मण कार्ड, जालौन की माधौगढ़ सीट पर आशीष पांडेय को जिम्मेदारी

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

लखनऊ। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अभी से रणनीतिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी सुप्रीमो Mayawati ने जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट से आशीष पांडेय को प्रभारी नियुक्त कर ब्राह्मण समाज को साधने का संकेत दिया है।

राजनीतिक हलकों में इसे बसपा के ‘ब्राह्मण कार्ड’ के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बसपा की परंपरा रही है कि चुनाव तिथियों की घोषणा से पहले जिन नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाता है, वही आगे चलकर अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाते हैं। ऐसे में आशीष पांडेय की नियुक्ति को संभावित प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि होली के बाद कानपुर मंडल की पांच अन्य विधानसभा सीटों पर भी प्रभारियों की घोषणा की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि बसपा चरणबद्ध तरीके से संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी मैदान की तैयारी में जुट गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा सामाजिक समीकरणों को साधते हुए 2027 में मजबूत वापसी की रणनीति पर काम कर रही है। अब देखना होगा कि अन्य दलों के बीच बसपा की यह शुरुआती चाल किस तरह का असर डालती है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई