कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नगर आयुक्त के साथ सुभाष नगर में किया निरीक्षण, नालों व जर्जर सड़कों की समस्या जल्द दूर करने के निर्देश
रिपोर्ट /सत्य प्रकाश
बरेली। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों के साथ सुभाष नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर नालों और जर्जर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से नालों की नियमित सफाई कराने और खराब सड़कों की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुभाष नगर क्षेत्र में नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए और भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों, इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाए।
इस दौरान डॉ. सी.पी.एस. चौहान, पार्षद बृजेश पाल, पार्षद सौरभ कुमार, महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया, रवि अग्रवाल, विजय कोली, मयूरेश अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक मौजूद


