उत्तम नगर जाने से पहले झुमका चौराहे पर रोका गया राष्ट्रीय बजरंग दल का काफिला, पुलिस के अनुरोध पर कार्यक्रम स्थगित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उत्तम नगर जाने से पहले झुमका चौराहे पर रोका गया राष्ट्रीय बजरंग दल का काफिला, पुलिस के अनुरोध पर कार्यक्रम स्थगित

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक काफिला बुधवार को दिल्ली के उत्तम नगर जाने के लिए रवाना हुआ, लेकिन झुमका चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। काफिले का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि होली के मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर में हुए एक विवाद के दौरान तरुण नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल की एक टीम मृतक तरुण के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए बरेली से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

जैसे ही कार्यकर्ताओं का काफिला झुमका चौराहे पर पहुंचा, सीबीगंज थाना पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत कर दिल्ली न जाने का अनुरोध किया। पुलिस के आग्रह पर संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तम नगर जाने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया।

इस दौरान काफिले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, मंत्री आदेश गंगवार, एएचपी तहसील मंत्री देव ठाकुर, तहसील मंत्री सौरभ शर्मा, शिवा राठौर, रिठौरा नगर अध्यक्ष कमल कश्यप और राष्ट्रीय महिला परिषद की तहसील मंत्री रितु वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई