बरेली के प्रसिद्ध ‘निर्मल कैटर्स’ के मालिक आत्मजीत सिंह का निधन, शहर में शोक की लहर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली के प्रसिद्ध ‘निर्मल कैटर्स’ के मालिक आत्मजीत सिंह का निधन, शहर में शोक की लहर

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर के नामचीन केटरिंग व्यवसायी और निर्मल कैटर्स के मालिक आत्मजीत सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

आत्मजीत सिंह कई दशकों से केटरिंग के क्षेत्र में सक्रिय थे और बरेली में निर्मल कैटर्स की एक अलग पहचान बनाई थी। शहर की कई बड़ी और प्रतिष्ठित शादियों तथा सामाजिक आयोजनों में उनकी केटरिंग को विशेष रूप से पसंद किया जाता था। अपने काम की गुणवत्ता और अनुशासन के कारण उन्होंने इस क्षेत्र में एक खास मुकाम हासिल किया था।

व्यवसाय के साथ-साथ आत्मजीत सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और दयालु प्रवृत्ति के लिए भी जाने जाते थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। सावन के महीने में बदायूं रोड पर उनके द्वारा आयोजित भंडारा काफी प्रसिद्ध था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के कई गणमान्य लोग, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता शोक व्यक्त करने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। लोगों ने उन्हें एक सरल, सेवाभावी और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

आत्मजीत सिंह का जाना बरेली के सामाजिक और व्यावसायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई