यूपी सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूरे, 18 से 26 मार्च तक जिलों में होंगे समारोह — सीडीओ देवयानी यादव

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

यूपी सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूरे, 18 से 26 मार्च तक जिलों में होंगे समारोह — सीडीओ देवयानी यादव

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भर में 18 मार्च से 26 मार्च 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से पिछले नौ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई जाएगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के तहत जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रदर्शनी, जनजागरूकता कार्यक्रम, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण तथा विकास कार्यों की जानकारी से जुड़े आयोजन कराए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी देवयानी यादव ने बताया कि सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जनपद स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूरी करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा बीते नौ वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा लाभार्थियों को सीधे जोड़ना है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई