गौलापार के किसान की गेहूं से लदी ट्रॉली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग फसल जलकर हुई राख                                 

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गौलापार के किसान की गेहूं से लदी ट्रॉली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग फसल जलकर हुई राख। उपसंपादक हरीश भाकुनी।हल्द्वानी के गौलापार में शॉर्ट सर्किट से खड़े गेहूं की फसल से लदी ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में ग्राम प्रधान नीरज रेक्वाल और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बालम बिष्ट अन्य ग्रामीण चालक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है जानकारी के अनुसार रविवार को गौलापार के ग्राम सुंदरपुर रेक्वाल में भवान सिंह बिष्ट की गेहूं की फसल को उनके घर पर लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट्स से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई। सुखी फसल होने के कारण चिंगारी ने तुरंत भयानक आग का रूप ले लिया। सब इतनी जल्दी हुआ कि ट्रैक्टर चालक रमेश चंद्र को बचने का मौका भी नहीं मिल सका। हादसे में रमेश बुरी तरहां झुलस गया। जिसे ग्रामीण तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है ग्राम प्रधान नीरज रैकवार ने प्रशासन से घायल और गेहूं स्वामी को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई