बरेली जंक्शन पर दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, प्लेटफॉर्म पर गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली जंक्शन पर दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, प्लेटफॉर्म पर गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम

प्रयागराज से लौट रहे थे शरद कुमार, अचानक बिगड़ी तबीयत; परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। रविवार को बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना सामने आई, जहां डिलारी थाने में तैनात दरोगा शरद कुमार (55) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्लेटफॉर्म पर अचानक गिरे, अस्पताल में हुई मौत

जानकारी के अनुसार, दरोगा शरद कुमार प्रयागराज से डिलारी लौट रहे थे। जैसे ही वह बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचे, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

पुलिस सेवा में रहा लंबा अनुभव

शरद कुमार ने 15 जून 1990 को उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा शुरू की थी।

वह 1 अगस्त 2024 से डिलारी थाने में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को वह एक केस के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे, जहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।

मैनपुरी के रहने वाले थे, बरेली में रह रहा था परिवार

मूल रूप से मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के वरदनिया गांव निवासी शरद कुमार का परिवार वर्तमान में बरेली के बारादरी क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली में रह रहा है।

परिवार में मचा कोहराम

मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज, बेटे राजन और वंश, तथा बेटियां वर्षा और पारूल जिला अस्पताल पहुंचीं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जीआरपी के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई