जूस की दुकान में मिला अज्ञात महिला का शव, इज्जतनगर में मचा हड़कंप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जूस की दुकान में मिला अज्ञात महिला का शव, इज्जतनगर में मचा हड़कंप

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रोड नंबर 8 स्थित एक गन्ने के जूस की दुकान के अंदर अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक ने जैसे ही अंदर देखा, वहां महिला का शव पड़ा मिला, जिससे वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान को लेकर है, क्योंकि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि महिला दुकान के अंदर कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों व दुकानदारों से पूछताछ कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद गौतम के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई