Thursday, June 4, 2026
Google search engine
HomeBareillyकलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, डीएम...

कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, डीएम अविनाश सिंह ने दिलाया संकल्प

कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, डीएम अविनाश सिंह ने दिलाया संकल्प

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उनके जीवन, संघर्षों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा का प्रेरणास्रोत है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे उनके सिद्धांतों और आदर्शों को अपने कार्यों में आत्मसात करें।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही आमजन के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments