कुमाऊँ/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे के निरीक्षण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य ना होेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कुमाऊँ/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे के निरीक्षण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य ना होेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की

सहसंपादक हरीश भाकुनी

कुमाऊँ आयुक्त ने रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर अत्यधिक गढ्ढे होने पर मौके पर उपस्थित ब्रिडकुल विभाग के अधिकारियों जिनके द्वारा उक्त सड़क मार्ग में हॉटमिक्स का कार्य पूर्ण कर लिया गया है उक्त स्थान पर सड़क में गड्ढे होने के संबंध में जानकारी ली गई, इस सम्बंध में उन्होंने अवगत कराया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क में गढ्ढे को रेलवे द्वारा भरा जाना है,उनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रेलवे से अनापत्ति लेते हुए शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क में हुए गढ्ढे शीघ्र भरकर सड़क को ठीक कराएं, ताकि वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य नही होने से वाहनों के आवागमन में असुविधा के साथ ही दुर्घटना की सम्भावना भी बनी रहती है उन्होंने लोनिवि को तत्काल रेलवे क्रॉसिंग टांडा सडक पर सड़क मरम्मत व गढ्ढा भरने का कार्य शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए ।

इस दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप रावत ने बताया कि हल्द्वानी-रूद्रपुर स्टेट हाइवे का हाटमिक्स का कार्य उनके विभाग द्वारा कराया गया जो पूर्ण हो चुका है। उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग को ट्रान्सफर होना है। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सडक मरम्मत का कार्य रेलवे के द्वारा किया जाना है रेलवे द्वारा ठेकेदार का चयन नहीं हो पाया है।

आयुक्त ने लोनिवि के अधिकारियों को उक्त सडक मार्ग को शीघ्र ही हस्तांतरण करने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे से अनापत्ति लेकर तत्काल रेलवे फाटक के मार्ग को ठीक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल, को भी इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत, आरई ब्रिडकुल रोहित नरियाल, मो आसिफ के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई