कलेक्ट्रेट गेट पर पारिवारिक विवाद बना तमाशा, युवती को परिजनों ने खींचकर ले जाने की कोशिश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कलेक्ट्रेट गेट पर पारिवारिक विवाद बना तमाशा, युवती को परिजनों ने खींचकर ले जाने की कोशिश

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती को उसके ही परिजनों ने सरेआम पकड़कर जबरन ले जाने का प्रयास किया। घटना उस वक्त हुई जब एक वकील युवती को अपने चेंबर की ओर ले जा रहा था, तभी पीछे से पहुंचे परिजनों ने उसे घेर लिया और खींचतान शुरू कर दी।

युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पता चला कि युवती को रोकने वाले बाहरी लोग नहीं बल्कि उसके अपने परिवार के सदस्य—मां, बहन और अन्य रिश्तेदार—थे।

मामले की जड़ में जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग का विवाद बताया जा रहा है। विथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद बिचपुरी निवासी राहुल का आरोप है कि उसकी बहन मोहिनी करीब 20 लाख रुपये लेकर घर से चली गई थी। पिता छत्रपाल की मृत्यु के बाद करीब 600 गज जमीन उसके नाम हो गई, जिसे वह किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करना चाहती है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को सुरक्षित कोतवाली भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है। घटना देर तक कचहरी परिसर में चर्चा का विषय बनी रही।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई