गोकशी से लेकर सट्टा और संगठित अपराध तक—एसएसपी अनुराग आर्य की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अपराधियों में हड़कंप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गोकशी से लेकर सट्टा और संगठित अपराध तक—एसएसपी अनुराग आर्य की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अपराधियों में हड़कंप

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा और सख्त अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले भर में 67 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है, जिनमें 54 गोकशी में लिप्त आरोपी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद अब इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

गोकशी के मामलों में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कई चर्चित नामों को इस सूची में शामिल किया गया है। इनमें शकील उर्फ पोला, छोटे उर्फ अब्दुल कयूम, कल्लू उर्फ कलुआ, अशफाक, अकलीम, छोटन उर्फ एसओ, सद्दाम, पप्पू, वसीम, फेम उर्फ फहीम और पप्पू उर्फ गरां जैसे आरोपी शामिल हैं।

इसके अलावा बहेड़ी, मीरगंज, देवरनिया, सीबीगंज, कोतवाली, फरीदपुर, आंवला, हाफिजगंज और नवाबगंज जैसे थानों के कई अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने निगरानी सूची में डाल दिया है।

पुलिस की कार्रवाई सिर्फ गोकशी तक सीमित नहीं रही। बारादरी क्षेत्र के चर्चित सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू को भी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। वहीं हत्या, लूट, डकैती और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में शामिल शालू गुप्ता, तरुण उर्फ गोविंदा, निशांत उर्फ बिहारी, अमन और विनय को भी इस सूची में शामिल कर पुलिस ने सख्त संदेश दिया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि इन हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी की जाए। उनके संपर्क, गतिविधियां और आवाजाही पर पैनी नजर रखी जाएगी। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि यदि इनमें से कोई भी दोबारा अपराध में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने साफ किया कि जिले में गोमांस तस्करी, सट्टा और संगठित अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। हिस्ट्रीशीट खोलना सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई