45 दिनों के लिए बंद हुआ चौपला पुल, बरेली का ट्रैफिक सिस्टम बदला

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

45 दिनों के लिए बंद हुआ चौपला पुल, बरेली का ट्रैफिक सिस्टम बदला

मरम्मत कार्य शुरू होते ही प्रशासन ने लगाई बैरिकेडिंग, शहरभर में लागू हुआ नया डायवर्जन प्लान

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली।चौपला पुल पर मंगलवार दोपहर तीन बजे से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई। पुल पर मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार आगामी करीब 45 दिनों तक पुल बंद रहेगा, जिसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

प्रमुख चौराहों पर बढ़ा ट्रैफिक दबाव

पुल बंद होने के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। खासतौर पर चौपला चौराहा, बदायूं रोड, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे पर लंबा जाम और धीमी रफ्तार देखने को मिली। हालात संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर तैनात रही, जो लगातार वाहनों को डायवर्जन रूट से निकालती नजर आई।

बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों का बदला रूट

एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि बदायूं की तरफ से बरेली आने वाले छोटे और भारी वाहनों को अब चौपला पुल से शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे वाहनों को रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ होकर शहर की ओर भेजा जा रहा है। इसके अलावा चौपला चौराहे से बदायूं रोड पुल और गन्ना मील की ओर जाने वाला मार्ग भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

नैनीताल, पीलीभीत और दिल्ली रूट की बसों के लिए भी नया प्लान

नैनीताल और पीलीभीत की दिशा से बदायूं जाने वाले वाहनों को वियावान कोठी, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा होकर निकाला जा रहा है। वहीं दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों के लिए भी नया डायवर्जन लागू कर दिया गया है, ताकि शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित किया जा सके।

लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगले 45 दिनों तक चौपला क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पुल बंद होने से रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को आने वाले दिनों में अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई