Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeBareillyपरीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने कुचला, हाईवे...

परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने कुचला, हाईवे पर दर्दनाक मौत

परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने कुचला, हाईवे पर दर्दनाक मौत

बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर हादसा, टक्कर मारकर फरार हुआ चालक

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली, 15 मई 2026: शुक्रवार सुबह बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों शिक्षकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान सिविल लाइंस निवासी पीके यादव और मुंशीनगर निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई है। दोनों शिक्षक फरीदपुर ब्लॉक के लोंगपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। शुक्रवार सुबह वे परीक्षा ड्यूटी के लिए बाइक से स्कूल जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों शिक्षक फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विद्यालय स्टाफ और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments