Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeBareillyभीषण गर्मी में पर्वतीय समाज ने बांटा बुरांश का शर्बत, राहगीरों को...

भीषण गर्मी में पर्वतीय समाज ने बांटा बुरांश का शर्बत, राहगीरों को मिली राहत

भीषण गर्मी में पर्वतीय समाज ने बांटा बुरांश का शर्बत, राहगीरों को मिली राहत

कचहरी परिसर के बाहर चला सेवा अभियान, सैकड़ों लोगों को पिलाया गया ठंडा शर्बत

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से पर्वतीय समाज (रजि.) बरेली की ओर से सोमवार को कचहरी स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के चंपावत और पिथौरागढ़ क्षेत्र से मंगाए गए ताजे बुरांश के फूलों से तैयार शर्बत का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों को ठंडा शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। पर्वतीय समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि बुरांश का शर्बत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दियोंलिया ने कहा कि सामाजिक सेवा और जनहित के कार्य पर्वतीय समाज की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा करना समाज का दायित्व है। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत, सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट, उप कोषाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू, संरक्षक गिरीश चन्द्र पाण्डे, कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह बोहरा, भुवन पाण्डे, आनंद सिंह मेहता, तारा दत्त जोशी, बिशन सिंह बिष्ट, शिवम पाण्डे, आराध्या सैनी, डिकर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक धौनी, दीवानी चंद, बालम सिंह मेहरा, संजय परमार, पूरन जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, सुन्दर सिंह मेहरा और पुष्कर सिंह बोहरा सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments