नवाबगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालिक समेत महिला गिरफ्तार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नवाबगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालिक समेत महिला गिरफ्तार

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। नवाबगंज पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक मकान मालिक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मकान का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए किया जा रहा था और ग्राहकों से रुपये वसूलकर यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।

पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि बिजौरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे कुंडरा कोठी मार्ग पर स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर सीओ नवाबगंज के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान मालिक कौशल शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

छापे में नकदी और मोबाइल बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस जांच में आरोप सामने आया कि मकान मालिक कथित तौर पर ग्राहकों से रकम लेकर कमरे उपलब्ध कराता था और इस गतिविधि से आर्थिक लाभ कमा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1900 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना नवाबगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अनैतिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई