सांसद अजय भट्ट ने किया विजयपुर गौलापार–पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

*सांसद अजय भट्ट ने किया विजयपुर गौलापार–पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

सहसंपादक हरीश भाकुनी                                 नैनीताल-ऊधमसिंह नगर।लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत ग्राम विजयपुर, गौलापार में प्रस्तावित विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के उपरांत सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल, ग्राम प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट, बालम बिष्ट, जगदीश नोला, पूरन कोटलिया, राजू कार्की, हरीश सम्मल,ललित आर्या,संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई