गौलापार–तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की जांच तेज, एडीएम ने किया मौके का निरीक्षण; सड़क सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गौलापार–तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की जांच तेज, एडीएम ने किया मौके का निरीक्षण; सड़क सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश

सहसंपादक हरीश भाकुनी                                           हल्द्वानी ।गौलापार –तीनपानी फ्लाईओवर पर 11 जुलाई को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए शनिवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल ने दुर्घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, फ्लाईओवर की संरचना, वाहनों की आवाजाही, दृश्यता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क संकेतक और गति नियंत्रण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों से दुर्घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित विभागों को वास्तविक कारणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गति सीमा बोर्ड और अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर बने इस फ्लाईओवर पर देर रात तक पिकनिक, आतिशबाजी, बर्थडे सेलिब्रेशन और केक काटने जैसी गतिविधियां होती हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ जाता है। प्रशासन ने इन पहलुओं को भी गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह, आईओ मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई