Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeहल्द्वानी2027 का चुनावी शंखनाद! हल्द्वानी में कल मल्लिकार्जुन खरगे की मेगा रैली,...

2027 का चुनावी शंखनाद! हल्द्वानी में कल मल्लिकार्जुन खरगे की मेगा रैली, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

2027 का चुनावी शंखनाद! हल्द्वानी में कल मल्लिकार्जुन खरगे की मेगा रैली, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

हल्द्वानी में सियासी पारा चढ़ा, खरगे की जनसभा को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर। सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी

हल्द्वानी का सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की शनिवार, 8 अगस्त को प्रस्तावित मेगा जनसभा से पहले पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए चुनावी रणनीति को धार दी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने दावा किया कि रामलीला मैदान में होने वाली खरगे की जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। पार्टी नेताओं ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव का औपचारिक चुनावी शंखनाद बताते हुए सरकार के खिलाफ बड़े राजनीतिक अभियान के संकेत दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments