तपेश्वर नाथ मंदिर में 15वें प्रदोष पूजन एवं विशाल भंडारे की तैयारी शुरू
बरेली। सुभाष नगर स्थित बाबा श्री तपेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 15वें प्रदोष पूजन एवं विशाल भंडारे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महादेव कमेटी द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।
15वां प्रदोष पूजन 16 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से आयोजित होगा, जबकि 15वां विशाल भंडारा 17 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
आयोजन का मुख्य नारा “जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, भूखे को अन्न प्यासे को पानी” रखा गया है। महादेव कमेटी ने सभी शिव भक्तों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आयोजन में सहभागिता की अपील की है।
कार्यक्रम के आयोजकों में हीरो शुक्ला, अंकुर सक्सेना, शेखर जयसवाल, अजय शर्मा, विक्रम रस्तोगी, शिवांश शर्मा, जगदीश पटेल, कुलदीप शर्मा, राकेश पाण्डेय, सुनील कुमार, संजय कुमार, दीपक चौहान सहित समस्त सदस्य शामिल हैं।





