साधक प्रामित के भजनों से भक्तिमय हुआ बांके बिहारी मंदिर, राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंजा परिसर

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साधक प्रामित के भजनों से भक्तिमय हुआ बांके बिहारी मंदिर, राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंजा परिसर

संपादक धीरू यादव बरेली

बरेली। श्री बांके बिहारी मंदिर, बरेली में सात्त्विक संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में साधक प्रामित ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनकी मधुर प्रस्तुति के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

 

साधक प्रामित के आधिकारिक YouTube चैनल “Sadhak Pramit” पर इस भजन को रिलीज किया गया है। भजन के माध्यम से श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति, प्रेम और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

 

साधक प्रामित ने कहा कि उनका उद्देश्य भक्ति संगीत के माध्यम से युवाओं सहित अधिक से अधिक लोगों को श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति से जोड़ना तथा सनातन संस्कृति के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

 

भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में “राधे-राधे” और “श्रीकृष्ण” के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर सात्त्विक संकीर्तन मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई