गोरापड़ाव में लूट की वारदात से हड़कंप, SSP मंजूनाथ टीसी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गोरापड़ाव में लूट की वारदात से हड़कंप, SSP मंजूनाथ टीसी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सहसंपादक हरीश भाकुनी हल्द्वानी

हल्द्वानी। बीती रात गोरापड़ाव क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा खुद को SOG कर्मचारी बताकर मौके पर मौजूद लोगों को डराने-धमकाने और रुपये, सोने की चैन व मोबाइल फोन लूटने की गंभीर घटना सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

मामले के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 40 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। टीम में SP क्राइम, SP सिटी हल्द्वानी, CO हल्द्वानी, CO लालकुआं, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, साइबर टीम और क्राइम विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। SP सिटी मनोज कत्याल को टीम का प्रभारी तथा क्षेत्राधिकारी अमित सैनी को सह-प्रभारी बनाया गया है।

 

पुलिस की BDS/डॉग स्क्वायड टीम और क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। इसके साथ ही CDR, CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों की गहनता से जांच की जा रही है।

 

SSP ने सभी टीमों को अलग-अलग टास्क सौंपते हुए संभावित आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई