खड़गे की जनसभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, सामाजिक समानता और सम्मान का उठाया मुद्दा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

खड़गे की जनसभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, सामाजिक समानता और सम्मान का उठाया मुद्दा

 

हल्द्वानी। रामलीला मैदान, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की जनसभा के बाद सभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। रविवार को आयोजित मौन उपवास में कांग्रेसजनों ने इसे सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार केवल व्यक्तिगत अपमान का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी नागरिकों को समान सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए तथा भेदभावपूर्ण मानसिकता को किसी भी स्तर पर बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

 

मौन उपवास के दौरान कांग्रेसजनों ने सामाजिक समानता, सम्मान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि समाज में भेदभाव और असमानता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है।

 

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya, उप नेता प्रतिपक्ष Bhuvan Kapri, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं पूर्व विधायक संजीव आर्या, पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष इंदर पाल आर्या, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला कांग्रेस कमेटी ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई