नेपाल आपदा में मौतों से गमगीन गौलापार, कालीचौड़ मंदिर गेट पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अर्जुन सिंह बिष्ट के साथ उमड़ा जनसैलाब
हल्द्वानी/गौलापार। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। गौलापार स्थित कालीचौड़ मंदिर गेट के पास क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अर्जुन सिंह बिष्ट सहित मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नवीन पलाड़िया, महेंद्र बिष्ट, नितिन जोशी, अभिषेक कार्की, कमल बिष्ट, अमर सिंह, गौरव बोरा, भैरव सिंह, गोपाल सिंह, नारायण सिंह बोरा, खिम सिंह, मनोज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
🕯️ नेपाल आपदा के मृतकों को नमन, दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा गौलापार।
भास्कर न्यूज 24 | हल्द्वानी
#नेपालआपदा #श्रद्धांजलि #गौलापार #कालीचौड़ #अर्जुनसिंहबिष्ट #हल्द्वानी #भास्करन्यूज24





