सराफ को पीटा, प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने और एनकाउंटर की धमकी देकर वसूले दो लाख, चार सिपाही निलंबित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सराफ को पीटा, प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने और एनकाउंटर की धमकी देकर वसूले दो लाख, चार सिपाही निलंबित

जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही, दो आरोपी सिपाही गिरफ्तार; दो अन्य फरार

 

शाहजहांपुर। सराफ को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने, प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने और एनकाउंटर की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के गंभीर मामले में पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो आरोपी सिपाहियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के अनुसार, प्रकरण की जांच सीओ परशुरामपुरी दीपक कुमार सिंह और सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने की। जांच में लगाए गए आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। इसके बाद चारों सिपाहियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जबरन वसूली, अवैध रूप से बंधक बनाने, धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी सिपाही पंकज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वर्ष 2021 बैच के सिपाही बताए जा रहे हैं। वहीं अरुण चित्तौड़िया और तुषार समेत एक अज्ञात आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात आरोपी की तलाश उसके मोबाइल नंबर के आधार पर भी की जा रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले में चारों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सिपाही मेरठ मंडल के रहने वाले हैं। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई