मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन, नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन, नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

 

हल्द्वानी, 10 सितंबर 2026। हल्द्वानी के पंत पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पंत जी को उत्तराखण्ड की धरती का गौरव और देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से पंत जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पंत फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई