जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी व्यक्त किया शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
नैनीताल। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गिरिजा शंकर जोशी के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
वहीं, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग एवं संबंधित क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भास्कर न्यूज24 परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।




