SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की तत्परता से हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात सुचारू, दोगांव–डोलमार के बीच मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता
मौके पर पहुंचे एसएसपी, पुलिस कंट्रोल रूम को दिए तत्काल निर्देश; जेसीबी की मदद से हटाया गया मलबा
हल्द्वानी/नैनीताल, 17 सितंबर 2026। हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर दोगांव एवं डोलमार के मध्य मलबा आने से यातायात बाधित होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
SSP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि मार्ग पर वाहनों का आवागमन जल्द से जल्द सुचारू कराया जा सके।
जेसीबी की मदद से हटाया गया मलबा
एसएसपी के निर्देश पर जेसीबी को तत्काल मौके पर सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा यातायात को व्यवस्थित करते हुए मार्ग से मलबा हटाने की कार्रवाई कराई गई। इससे सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराने में मदद मिली।
वाहन चालकों एवं यात्रियों को मिली राहत
पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। मार्ग पर फंसे वाहन चालक एवं यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
भास्कर न्यूज24 | हल्द्वानी–नैनीताल
#SSPNainital #DrManjunathTC #NainitalPolice #HaldwaniNainitalRoad #TrafficUpdate #Nainital #Haldwani #BhaskarNews24





