Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandSir Aqib Pasha’ बनना पड़ा भारी: फेसबुक पर खुद को जननायक बताने...

Sir Aqib Pasha’ बनना पड़ा भारी: फेसबुक पर खुद को जननायक बताने वाले सिपाही को SSP ने किया सस्पेंड

 

Sir Aqib Pasha’ बनना पड़ा भारी: फेसबुक पर खुद को जननायक बताने वाले सिपाही को SSP ने किया सस्पें

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

सोशल मीडिया पर नेतागिरी दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस की छवि को ठेस पहुंचाने पर विभागीय जांच के आदेश

बरेली। सोशल मीडिया पर खुद को जननायक, समाज सुधारक और दार्शनिक बताना एक सिपाही को भारी पड़ गया। बरेली पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी (आर्मरर) मोहम्मद आकिब उर्फ ‘Sir Aqib Pasha’ को एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सिपाही फेसबुक पर “मिशन 2027” के नाम से नेतागिरी भरी पोस्टें डाल रहा था। मामला वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

‘Sir Aqib Pasha’ नाम से चला रहा था फेसबुक अकाउंट

सूत्रों के मुताबिक, आरक्षी मोहम्मद आकिब ने ‘Sir Aqib Pasha’ नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी, जिस पर वह लगातार अपनी तस्वीरें और विचार पोस्ट करता था। कई पोस्ट में उसने खुद को लेखक, दार्शनिक और समाज सुधारक बताया, वहीं कई तस्वीरों पर ‘Mission 2027’ का टैग लगाकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। उसकी इन पोस्टों को हजारों लोगों ने देखा और शेयर किया, जिसके बाद मामला वरिष्ठ अफसरों के संज्ञान में आया।

एसएसपी बोले “पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंची”

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सिपाही मोहम्मद आकिब की इन पोस्टों से उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है। यह सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी को किसी भी राजनीतिक या प्रचारात्मक गतिविधि से दूर रहना चाहिए, क्योंकि वर्दी में रहते हुए कोई भी इस तरह का संदेश पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।

नीति तोड़ी, मिली सजा अब जांच तय करेगी अंजाम

उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के तहत बिना अनुमति किसी भी पुलिसकर्मी को ऐसी पोस्ट करने की अनुमति नहीं है, जिससे विभाग की साख या निष्पक्षता पर असर पड़े। सिपाही आकिब ने न सिर्फ नीति की अनदेखी की बल्कि खुद को “जननेता” बताकर विभागीय अनुशासन को भी चुनौती दी।

एसएसपी ने बताया कि आकिब को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि उसकी पोस्ट्स के पीछे राजनीतिक मंशा थी या सिर्फ लोकप्रियता पाने की कोशिश।

वायरल पोस्ट बनी सस्पेंशन की वजह

सिपाही मोहम्मद आकिब पुलिस लाइन बरेली में था तैनात।

फेसबुक पर ‘Sir Aqib Pasha’ नाम से एक्टिव था।

खुद को “जननायक, समाज सुधारक, दार्शनिक और लेखक” बताया।

“Mission 2027” के नाम से पोस्टें कीं।

सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने पर एसएसपी ने किया निलंबित।

सोशल मीडिया पर सक्रियता अब बनेगी सबक

यह मामला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा सबक बन सकता है। विभाग अब सभी पुलिसकर्मियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी तेज करने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत से पुलिस की छवि को नुकसान न पहुंचा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments