भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा 12 अक्टूबर को, कायस्थ चेतना मंच करेगा आयोजन

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा 12 अक्टूबर को, कायस्थ चेतना मंच करेगा आयोजन

रिपोर्ट-कार्यालय संवाददाता

बरेली। कायस्थ चेतना मंच के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन 12 अक्टूबर (रविवार) को किया जाएगा। शोभायात्रा शाम चार बजे बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गुद्दड़ बाग स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

संस्था के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सिविल लाइंस स्थित होटल ओबराय आनंद में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कायस्थ चेतना मंच पिछले 18 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा का निर्वाहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति हैं, जो हर मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।

संजय सक्सेना ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त जी के भव्य स्वरूप, झांकियों और सजावट के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक झलकियां भी देखने को मिलेंगी। यात्रा धर्मकांटा, लल्ला मार्केट, कोहाड़ापीर होते हुए शाम साढ़े सात बजे तक गुद्दड़ बाग पहुंचेगी। इस अवसर पर कई गणमान्यजन और बाहर से आए समाजजन भी शामिल होंगे।

संस्था ने समस्त समाज एवं सर्व समाज के लोगों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश दें।

प्रेस वार्ता में संस्था के संरक्षक एवं संयोजक डॉ. पवन सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना बिंदु, कोषाध्यक्ष डॉ. पूजा सक्सेना, महिला अध्यक्ष अनीता मुकेश, उपाध्यक्ष चमन सक्सेना, संगठन मंत्री वी.के. सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई