अशोक मेंहदीरत्ता अस्पताल में महिला से छेड़खानी इलाज कराने आई मरीज बनी दरिंदगी का शिकार, आरोपी कर्मचारी फरार

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अशोक मेंहदीरत्ता अस्पताल में महिला से छेड़खानी इलाज कराने आई मरीज बनी दरिंदगी का शिकार, आरोपी कर्मचारी फरार

फिरोज खान भास्कर टुडे

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश, सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम

बरेली। शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक अशोक मेंहदीरत्ता अस्पताल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाज कराने आई महिला के साथ अस्पताल कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील हरकत की।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, भुता क्षेत्र निवासी एक दंपती अपनी 15 दिन की बच्ची का इलाज कराने के लिए 10 अक्तूबर की रात प्रेमनगर स्थित अशोक मेंहदीरत्ता अस्पताल पहुंचे थे। उसी दौरान महिला शौचालय के लिए अस्पताल के बेसमेंट में गई थीं।

तभी वहां पर अस्पताल का कर्मचारी, भोजीपुरा के दोहना पीतमराय निवासी आसिफ रजा, पहुंच गया।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आसिफ रजा ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन कपड़े उतारने की कोशिश की। शोर सुनकर महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पीड़िता का बयान दर्ज किया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी आसिफ रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की टीम ने उसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अस्पतालों जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर ऐसी वारदातें बेहद शर्मनाक हैं। पुलिस से मांग की जा रही है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोच सके।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई