सेंथल के छात्र मोहम्मद हैदर ने इंटरनेशनल कुक्कीवॉन प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सेंथल के छात्र मोहम्मद हैदर ने इंटरनेशनल कुक्कीवॉन प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

फिरोज खान भास्कर टुडे

नई दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में दिखाई दमदार खेल प्रतिभा, क्षेत्र में खुशी की लहर

बहेड़ी। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित 2025 इंटरनेशनल कुक्कीवॉन प्रतियोगिता में बहेड़ी क्षेत्र के कस्बा सेंथल के छात्र मोहम्मद हैदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के बाद सेंथल और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मोहम्मद हैदर ने प्रतियोगिता में अपने दमदार खेल और अनुशासन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि यह सफलता उनके गुरुओं और माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है। इससे पहले भी हैदर कई राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर चुके हैं। उनकी लगातार मिल रही सफलताएं उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती हैं।

हैदर की इस सफलता से प्रेरित होकर कस्बे के लोग लगातार उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। बुधवार को गुड्डू, मुन्ना, हैदर अली और शानू सहित कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने भी हैदर का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में गोल्ड मेडल जीतने की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद हैदर की मेहनत और लगन ने पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। वे बच्चों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा सकें।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई