डीपीएस बरेली ने रचा इतिहास: सीबीएसई नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया शहर का मान

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

डीपीएस बरेली ने रचा इतिहास: सीबीएसई नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया शहर का मान

फिरोज खान भास्कर टुडे
रिपोर्ट-हैदर अली

बरेली/दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बरेली के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, लगन और टीम स्पिरिट के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (CBSE National Hockey Tournament) में डीपीएस बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ स्कूल ने बरेली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता में देशभर से आई चुनिंदा टीमों ने भाग लिया। डीपीएस बरेली की टीम ने अपने जोनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश किया था। राष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में डीपीएस बरेली का मुकाबला ओपी जिंदल स्कूल रायपुर, छत्तीसगढ़ से हुआ। दोनों टीमों के बीच रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला, जो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। आखिरकार कड़े संघर्ष के बाद रायपुर की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की, जबकि डीपीएस बरेली ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

टीम के कप्तान मोहम्मद सरवर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। टीम में मोहम्मद जायद, अब्दुल मन्नान, रोहित वर्मा, गुलशन गिल, जैनुअल हुसैन, राहिल अल्वी, अभी पटेल, जिज्ञासु, फाहद अली (गोलकीपर), प्रशांत गुप्ता, अरमान मोहम्मद, इब्राहिम, गुरतेज गिल, परमीत और रुद्र प्रताप जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल रहे।

खास बात यह रही कि मोहम्मद जायद ने टूर्नामेंट में कुल 8 गोल दागे, जो टीम की सफलता में निर्णायक भूमिका निभाने वाला प्रदर्शन रहा। उनके इस योगदान की प्रशंसा न केवल कोच बल्कि निर्णायकों ने भी की।

विद्यालय लौटने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य श्रीमती रितु अरोरा, समन्वयक वैशाली पाठक, स्मिता बिष्ट, आभा भारद्वाज और स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष विमल मिश्रा ने खिलाड़ियों और कोच हसनैन खान को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासन, प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है।

कोच हसनैन खान ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और यह उपलब्धि पूरे बरेली शहर के लिए गर्व की बात है। विद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा आगामी टूर्नामेंटों की तैयारियों की घोषणा की।

डीपीएस बरेली के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित किया कि यदि लक्ष्य ऊंचा हो और मेहनत सच्ची, तो सफलता कदम चूमती है। विद्यालय परिवार और बरेलीवासियों में इस उपलब्धि को लेकर अपार उत्साह और गर्व का माहौल है।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई