चौबारी मेला: तीन से पांच नवंबर तक बरेली में रूट डायवर्जन लागू,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चौबारी मेला: तीन से पांच नवंबर तक बरेली में रूट डायवर्जन लागू,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक चौबारी मेले के दौरान प्रशासन ने तीन दिन का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

3 नवंबर की सुबह 8 बजे से 5 नवंबर की रात 10 बजे तक भारी वाहनों और रोडवेज बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से होगा। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारी की है।

तीन दिन तक रूट डायवर्जन रहेगा लागू

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि मेले के दौरान बरेली-बदायूं मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं ताकि आमजन को परेशानी न हो।

बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें:

भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, बड़ा बाइपास होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी।

बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन:
देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास मार्ग से गुजरेंगे।

लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की दिशा में जाने वाले वाहन:
फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा से होकर आगे बढ़ेंगे।

इन मार्गों से गुजारेंगे वाहन पीलीभीत और नैनीताल की ओर से आने वाले वाहन
बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा से होकर बदायूं जाएंगे।

दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन
झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, भमोरा मार्ग से होकर जाएंगे।

लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली, रामपुर या मुरादाबाद जाने वाले वाहन
फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलयधाम, बिलवा, झुमका तिराहा मार्ग से गुजरेंगे।

इसके अलावा देवचरा, चौपुला और बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की दिशा में नहीं जा सकेगा।

500 पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा में तैनात

एसपी सिटी मानुष पारीक को मेले की सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार को टीम के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

मेले में कुल 500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं.

16 इंस्पेक्टर

50 दरोगा

210 मुख्य आरक्षी और आरक्षी

50 महिला पुलिसकर्मी

1 कंपनी पीएसी

1 प्लाटून फ्लड पीएसी

8 घुड़सवार पुलिसकर्मी

1 एंटी रोमियो स्क्वॉड

मेले की सुरक्षा के लिए 1 थाना और 8 अस्थायी चौकियाँ स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही 8 वॉच टावर, एक खोया-पाया केंद्र, और पार्किंग स्थल भी तैयार किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें, बच्चों पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई