किला सबस्टेशन में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

किला सबस्टेशन में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/सत्यप्रकाश

चीफ इंजीनियर ने दिए जांच के आदेश

बरेली/बिजली विभाग के किला सबस्टेशन से बुधवार को एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया।

गंगा स्नान के चलते घोषित सरकारी अवकाश के दिन कुछ संविदा कर्मचारी और विभागीय अधिकारी सबस्टेशन परिसर में शराब पार्टी करते नजर आए। इस दौरान किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होने के बाद आम जनता ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब जनता बिजली कटौती से परेशान है, तब विभागीय कर्मचारी छुट्टी के दिन दफ्तर में मस्ती कर रहे हैं।

बरेली जोन प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश पिछले कुछ महीनों से विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। कई मामलों में उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की, बावजूद इसके कुछ कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर विभाग की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ कर्मचारी सबस्टेशन परिसर में बैठकर शराब पीते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने विभाग की साख पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या निकलता है और जिम्मेदारों पर कब तक कार्रवाई होती है।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई