जरूरतमंद कन्या को विवाह में फ्रिज सहित अनेक उपहार भेंट, कुटुंब वैवाहिक संगम ने दिखाया मानवीय संवेदना का उदाहरण

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जरूरतमंद कन्या को विवाह में फ्रिज सहित अनेक उपहार भेंट, कुटुंब वैवाहिक संगम ने दिखाया मानवीय संवेदना का उदाहरण

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/सत्यप्रकाश

बरेली,नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के अंतर्गत संचालित कुटुंब वैवाहिक संगम द्वारा एक जरूरतमंद कन्या एकता को विवाह में सहयोग प्रदान किया गया। बरेली के कई समाजसेवी आगे आए और कन्या को विवाह हेतु आवश्यक सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं समाजसेवी दक्ष शर्मा ने एकता को फ्रिज भेंट किया। इसके अलावा अन्य लोगों ने नकद धनराशि, बर्तन सेट, साड़ियां, घड़ी, क्रॉकरी, मेकअप किट, शेरवानी, तथा अन्य उपयोगी उपहार प्रदान किए।

संस्था का संकल्प: हर जरूरतमंद कन्या की होगी मदद

यह आयोजन कुटुंब वैवाहिक संगम के अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास, बिहारी पुर खत्रियान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने कहा कि “कुटुंब वैवाहिक संगम में पंजीकृत हर जरूरतमंद कन्या को घर की उपयोगी वस्तुएं उपहारस्वरूप दी जाएंगी ताकि उनका विवाह सम्मानजनक और निर्धारित आयु सीमा के भीतर संपन्न हो सके।”

परिवार में प्रेम और एकता की आवश्यकता इंद्रदेव त्रिवेदी

कुटुंब वैवाहिक संगम के अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने एकता को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आज समाज में परिवारों के भीतर प्रेम और एकता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।”

महिला विंग की पदाधिकारी किरन कथूरिया और अलका त्रिवेदी ने सभी सामग्री एकता को सौंपते हुए उसके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित

सुनील रस्तोगी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, पंकज कक्कड़, विनोद गुप्ता, प्रमोद उपाध्याय, डॉ. सुरेश रस्तोगी, नीरू रस्तोगी, अलका त्रिवेदी, किरन कथूरिया, आशा शर्मा, अनिल शर्मा, आभा गुप्ता, पूजा शर्मा, रंजना कक्कड़, कंचन रस्तोगी, मीनू रस्तोगी, प्रवेश रस्तोगी, विष्णु भारद्वाज, विनोद कुमार शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इंद्रदेव त्रिवेदी, अध्यक्ष, कुटुंब वैवाहिक संगम

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई