बरेली कॉलेज में बीबीए फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने गए वंश गुप्ता और रिमझिम सिंह

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

बरेली कॉलेज में बीबीए फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने गए वंश गुप्ता और रिमझिम सिंह

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/सत्यप्रकाश

बरेली। दिनांक 17 नवंबर 2025 को बरेली कॉलेज, बरेली के बीबीए यूजी फोरम द्वारा बीबीए प्रथम वर्ष 2025-26 के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आईएमए हॉल में फ्रेशर प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ, जिसमें बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय और तृतीय वर्ष के वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ मिलकर शानदार प्रस्तुतियां दीं।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. ए.पी. सिंह, निर्देशक, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम, बरेली कॉलेज बरेली ने की। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए अपने अनुभव साझा किए और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव गोयल और विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार यादव द्वारा विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिस्टर फ्रेशर का खिताब वंश गुप्ता और मिस फ्रेशर का खिताब रिमझिम सिंह को प्रदान किया गया। इसके अलावा

मिस परफेक्ट व मिस्टर परफेक्ट

मिस ब्यूटीफुल व मिस्टर चार्मिंग

मिस टैलेंटेड व मिस्टर टैलेंटेड

मिस एलीगेंट व मिस्टर एलीगेंट
को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ मिलकर किया। साथ ही विभाग के शिक्षकों रज़ा जैदी, डॉ. होतम सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. ऋचा किंगर, हरीश अरोड़ा और डॉ. अभिषेक शर्मा ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

फ्रेशर पार्टी को सफल बनाने में बीबीए यूजी फोरम के सदस्यों कुनाल, मुशाहिद एवं अन्य प्रतिभावान छात्रों ने उत्साहपूर्वक योगदान देकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई