दरगाह आला हज़रत बरेली में वक्फ़ हेल्प कैंप आयोजित, 200 से अधिक मुतावल्ली पहुंचे

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

दरगाह आला हज़रत बरेली में वक्फ़ हेल्प कैंप आयोजित, 200 से अधिक मुतावल्ली पहुंचे

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

उम्मीद पोर्टल पर वक्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण में मिल रही मदद, अगला कैंप 24 नवंबर को

बरेली। वक्फ़ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दरगाह आला हज़रत परिसर में रविवार को वक्फ़ हेल्प कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप तहरीक-ए-तहफ़्फुज़-ए-सुन्नियत (टीटीएस) की ओर से सज्जादानशीन बदरूशशरिया मुफ्ती अहसन मियां की अध्यक्षता में लगाया गया। हुकूमत द्वारा उम्मीद पोर्टल पर वक्फ़ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन 5 दिसंबर तक अनिवार्य किया गया है, जिसके चलते कई मुतवल्लियों ने जानकारी के अभाव में अब तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया था।

वक्फ़ बोर्ड के ऑर्डिनेटर हाजी फ़ैज़ मंसूरी और आलेनबी ने बताया कि कैंप में कई ऐसे लोग पहुंचे जिनके पास अपनी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं थे। उन्हें आवश्यक कागज़ात तलाश करने की सलाह दी गई। कैंप में बहेड़ी, आंवला, मीरगंज, नवाबगंज समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 मुतवल्ली पहुंचे। साथ ही कानपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, आगरा, झांसी सहित कई जिलों से फोन कॉल भी आए, जिन्हें वक्फ़ संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

जो लोग अपने दस्तावेज़ साथ लेकर पहुंचे थे, उनके रिकॉर्ड अदनान हुसैन और इशरत नूरी ने मौके पर ही उम्मीद पोर्टल पर अपलोड कर दिए। वहीं जो लोग दस्तावेज़ न ला सके, उन्हें दरगाह द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9897070701 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि उम्मीद पोर्टल के साथ-साथ कई राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया भी चल रही है, जिसके लिए बीएलएलओ घर-घर जाकर फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते फॉर्म भरकर जमा करें।

टीटीएस की ओर से अगला वक्फ़ हेल्प कैंप 24 नवंबर, सोमवार को काकर टोला स्थित छह मीनारा मस्जिद में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कैंप में शाहिद नूरी, मुजाहिद रज़ा, परवेज़ नूरी, सय्यद माजिद, अदनान हुसैन, औरंगज़ेब नूरी, काशिफ सुब्हानी, अजमल नूरी और इशरत नूरी आदि मौजूद रहे।

नासिर कुरैशी
संपर्क: 9897556434

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई