बरेली पहुंचे सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान “यूपी में करोड़ों वोट खतरे में,

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली पहुंचे सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान “यूपी में करोड़ों वोट खतरे में,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश singh

21 से 26 दिसंबर तक चलेगी वोट बचाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा”

बरेली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश व देश की राजनीति से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में करोड़ों वोटों पर संकट मंडरा रहा है और सुनियोजित तरीके से मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां की जा रही हैं।

इस “वोट डकैती” के खिलाफ आम आदमी पार्टी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक दूसरे चरण की छह दिवसीय पदयात्रा शुरू करने जा रही है, जिसमें चार बड़ी जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि एक-एक विधानसभा में 70–70 हजार वोट काटे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे बिहार में 80 लाख वोट हटाए गए थे, वैसे ही करोड़ों वोट यूपी में हटाए जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक लखनऊ और जौनपुर जैसे दो जिलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

लखनऊ में मेयर खुद सड़क पर उतरकर घरों का सामान जब्त कर रही हैं, जबकि जौनपुर में 20 साल से रह रहे लोगों को ईरानी और बांग्लादेशी बताकर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम “अन-ट्रेसेबल लिस्ट” में डाले जा रहे हैं, उनके लिए दोबारा वोट बनवाना बेहद मुश्किल और खर्चीला साबित होगा।

संजय सिंह ने दावा किया कि 11 दिसंबर को वह इस मामले में एक बड़ा खुलासा करेंगे, जो यूपी की राजनीति को हिला देगा।

उन्होंने कहा कि “एसआईआर” के नाम पर मतदाताओं में भय पैदा किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है।

आम आदमी पार्टी इसे यूपी में लागू नहीं होने देगी।

बुलडोजर कार्रवाई पर सांसद संजय सिंह का आरोप बुलडोजर राजनीति पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि सरकार एक विशेष समुदाय के खिलाफ बुलडोजर चला रही है ताकि हिंदू वोटरों को खुश किया जा सके।

उन्होंने कहा, “बुलडोजर न संविधान है, न सुप्रीम कोर्ट है। इसे मुसलमानों के खिलाफ इस्तेमाल कर राजनीतिक फायदा उठाया जा रहा है।

कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन कार्रवाई केवल एक समुदाय पर की जा रही है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।”

संजय सिंह ने कहा कि बिहार में अब तक केवल 315 बांग्लादेशी मिले, फिर 80 लाख वोट काटे क्यों गए?

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का चुनाव हाईजैक किया गया था और अब वही प्रयोग यूपी में दोहराने की कोशिश हो रही है।

दिल्ली के प्रदूषण को लेकर विपक्ष के हमलों पर उन्होंने कहा कि यह भी राजनीतिक हथकंडा है और वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को लगातार “सबसे प्रदूषित क्षेत्र” बताना एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा है।

अंत में उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान बचाने, मतदाता सूची में धांधली रोकने और लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में जोरदार संघर्ष करेगी।

 

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई