बरेली कलेक्ट्रेट में छात्रवृत्ति लंबित मामलों को लेकर सख्त रुख, शिक्षण संस्थानों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

बरेली कलेक्ट्रेट में छात्रवृत्ति लंबित मामलों को लेकर सख्त रुख, शिक्षण संस्थानों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।कलेक्ट्रेट सभागार में आज छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित आवेदन पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संबंधित जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने की, जिसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने छात्रवृत्ति प्रकरणों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्ता leading तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों का अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि शिक्षण संस्थान समय से आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, त्रुटिपूर्ण आवेदनों को तत्काल दुरुस्त कराएं तथा शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि अनावश्यक विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस समीक्षा बैठक के बाद छात्रवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा और पात्र छात्रों को समय पर लाभ मिल

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई