बरेली बार चुनाव: मनोज हरित की दोबारा ताजपोशी, अधिवक्ताओं ने जताया भरोसा

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली बार चुनाव: मनोज हरित की दोबारा ताजपोशी, अधिवक्ताओं ने जताया भरोसा

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव 2025–26 में अधिवक्ताओं ने एक बार फिर अनुभव और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज हरित ने अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को 137 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

त्रिकोणीय मुकाबले में मनोज हरित का सामना ज्वाला प्रसाद गंगवार और अनिल द्विवेदी से था। मतगणना के दौरान बार परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। समर्थकों की भीड़ और परिणामों को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

चुनाव के अन्य नतीजों में —

सचिव – दीपक पांडेय 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन ने भारी मतों से जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर हुलसी राम ने करीबी मुकाबले में बाजी मारी।

संयुक्त सचिव (प्रकाशन) बने शांतनु मिश्रा,

संयुक्त सचिव (प्रशासन) रोहित कुमार यादव,

कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह,

और पुस्तकालय सचिव सौरभ अग्निहोत्री निर्वाचित घोषित हुए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल कश्यप की जीत रही।

वहीं जूनियर कार्यकारिणी में हेमंत भाई, पूजा साहू, रविकर यादव, विनीत सक्सेना, मध्यम सक्सेना और रोहित गंगवार को अधिवक्ताओं ने अपना प्रतिनिधि चुना।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की जीत के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और बार के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई